भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं एवं ग्राम आयोजन की जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथों में ऑडियो-वीडियों के माध्यम से कृषि नवाचारों एवं अनुदान योजनाओं की जानकारी मिलने से जिले के किसान आधुनिक एवं जैविक खेती के लिए प्रेरित हो रहे हैं। किसानों द्वारा सरकार की अनुदान योजनाओं, पशुपालन विभाग की पशुपालकों के हितों की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मंगला पशु बीमा योजना आदि आयोजित शिविरों में कार्मिकों द्वारा मौके पर ही सत्यापन आदि प्रक्रिया पूरी करते हुए लाभान्वित किया जा रहा है।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिले में कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रमों में मंगला पशु बीमा योजना को केंद्र में रखते हुए पशुपालकों को योजना के लाभ एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है।
ग्राम रथ अभियान के दौरान आयोजित शिविरों में पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि मंगला पशु बीमा योजना के माध्यम से पशुओं का बीमा कराकर आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। इससे पशुपालकों को होने वाले नुकसान की भरपाई संभव हो पाती है और उनकी आजीविका सुरक्षित रहती है। शिविरों में अधिकारियों द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है। योजना के तहत निर्धारित प्रीमियम पर पशुओं का बीमा किया जाता है, जिसमें सरकार द्वारा अनुदान भी प्रदान किया जाता है। पशुपालकों को बीमा करवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं दावा करने की विधि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
ग्राम रथ के माध्यम से प्रदर्शित ऑडियो-वीडियो सामग्री ने ग्रामीणों को योजना को समझने में सरलता प्रदान की। इस दौरान पात्र पशुपालकों का पंजीयन भी किया गया तथा कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजना से जोड़ा गया। ग्रामीणों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को सशक्त बनाने एवं उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में सोमवार को 20 ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचे जहां महिला-पुरूषों ने उत्साह के साथ स्वागत कर सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर खेती में नवाचार अपनाने की सीख ली। रथों के द्वारा योजनाओं पर आधारित साहित्य का वितरण कर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य भी किया गया। ग्राम रथों के माध्यम से लोक संगीत के साथ डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेश का जीवंत प्रसारण भी ग्रामीणों को दिखाया जा रहा है।
विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित-
नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह ने बताया कि जिले में पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के तहत आवास पट्टा प्रदान कर लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, आधुनिक कृषि यंत्र अनुदान योजना में का सत्यापन तथा पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन तैयार कर पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।
ग्राम रथ अभियान के तहत 4 मई सोमवार को ग्राम बहनेरा जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानीदायमा, नरेश बंसल, प्रकाश, गिरधारी लाल गुप्ता, मोहन रारह, अर्जुन सिंह, देवेंद्र चामड, सौरभ शर्मा, मोहित चतुर्वेदी, भोलू सुनारी, सोनू सरपंच, बयाना विधानसभा क्षेत्र में रथ प्रभारी बच्चू शर्मा, वीरभान, ओमप्रकाश जांगिड, सतीश शर्मा सहित वार्ड पंच एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।