हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव

May 4, 2026 - 19:55
 0
हनुमान टेकरी आश्रम में संतों ने मनाया भाजपा की 'प्रचंड जीत' का उत्सव

वृंदावन(विष्णु मित्तल) विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और निर्णायक जीत की गूँज अब धर्मनगरी वृंदावन के मठ-मंदिरों में भी सुनाई दे रही है। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित प्रतिष्ठित हनुमान टेकरी आश्रम में जीत का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के प्रमुख साधु-संतों और विद्वानों ने शिरकत की।जीत की खुशी में डूबे संतों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। आश्रम परिसर में मौजूद सैकड़ों साधु-सेवाओं और ब्रजवासियों के बीच भी मिठाई का वितरण किया गया। हनुमान जी के जयकारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से पूरा आश्रम परिसर गुंजायमान हो गया।

संतों का मानना है कि यह जीत केवल एक दल की नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और विकास के प्रति जनमानस के अटूट विश्वास की जीत है।इस अवसर  प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता आचार्य बद्रीश  , प्रख्यात कथा व्यास मनोज मोहन शास्त्री  ,महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि हनुमान टेकरी सदैव राष्ट्र और धर्म की उन्नति के लिए प्रार्थना करती रही है।

 उन्होंने कहा, "आज देश में सनातन धर्म का मान बढ़ा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो या ब्रज क्षेत्र का विकास, सरकार की नीतियों ने संतों और आम नागरिक दोनों के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा किया है। भाजपा की यह प्रचंड जीत सत्य और कर्म की जीत है।
" अतुल कृष्ण शास्त्री, श्याम दास, रामदास, डॉ. हरिओम शर्मा, कुंजबिहारी दास, सुनील दास, ज्ञानेश  शास्त्री, सूरज मिश्रा, विराज दुबे, सुनील, राजेंद्र दास, रघुनाथ दास आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................