जिला कलेक्टर के निर्देश: जहाजपुर क्षेत्र में अवैध खनन पर आज से 11 मई तक संयुक्त टीम की छापेमारी

May 5, 2026 - 17:27
 0
जिला कलेक्टर के निर्देश: जहाजपुर क्षेत्र में अवैध खनन पर आज से 11 मई तक संयुक्त टीम की छापेमारी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब)। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने क्षेत्र में अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह सघन अभियान आज से से 11 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अभियान के दौरान प्रतिदिन की गई कार्रवाई की रिपोर्ट कार्यालय खनि अभियंता, भीलवाड़ा को ई-मेल के माध्यम से अनिवार्य रूप से भेजी जाएगी। संयुक्त जांच दल में राजस्व, पुलिस, परिवहन, वन एवं खान विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। इसमें उपखंड स्तर के राजस्व अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परिवहन विभाग के निरीक्षक/उप निरीक्षक, वन विभाग के रेंजर तथा खान विभाग के खनिज अभियंता व तकनीकी कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा बॉर्डर होमगार्ड की सेवाएं भी ली जाएंगी।

कलेक्टर ने बताया कि अभियान के दौरान संवेदनशील एवं संभावित क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जाएगा। अवैध खनन, निर्गमन या भंडारण में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वाहनों, मशीनरी एवं उपकरणों को जब्त किया जाएगा। प्रकरण दर्ज होने के 90 दिनों के भीतर कंपाउंडिंग नहीं होने पर संबंधित वाहन व उपकरणों को राजसात किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खातेदारी भूमि में अवैध खनन पाए जाने पर खातेदारी निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक बल उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग अपने-अपने नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करेंगे, ताकि भविष्य में अवैध खनन की संभावना समाप्त हो सके। शासन के निर्देशानुसार अभियान में सीसीटीवी सर्विलांस, ड्रोन सर्वे, वाहन, क्रेन व अन्य संसाधनों पर होने वाला खर्च डीएमएफटी फंड से वहन किया जाएगा। संयुक्त जांच टीम अभियान के दौरान सतत निगरानी रखेगी और आवश्यकतानुसार छापेमारी की कार्रवाई भी करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................