पंचायत समिति कठूमर में समीक्षा बैठक आयोजित ,14 मई को होने वाले समाधान शिविर की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

May 8, 2026 - 18:18
 0
पंचायत समिति कठूमर में समीक्षा बैठक आयोजित ,14 मई को होने वाले समाधान शिविर की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

कठूमर / दिनेश लेखी। पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के प्रशासक एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान आगामी 14 मई 2026 को आयोजित होने वाले समाधान शिविर की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विकास अधिकारी शिवराम मीना ने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रशासकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की 11 जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। साथ ही ई-गवर्नेंस के अंतर्गत विभिन्न पोर्टलों पर लंबित मामलों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश सैनी, योगेश टॉक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, सहायक विकास अधिकारी विष्णु बंसल, शिवचरण मीणा, भगवान सहाय मीणा, कैलाश जाटव, महेश शर्मा सहित पंचायत समिति क्षेत्र के प्रशासक एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................