झड़ाया बजरंग धाम आश्रम पर 16 मई को विशाल धर्म सभा का होगा आयोजन
उदयपुरवाटी /सुमेर सिंह राव
उपखंड क्षेत्र के झडाया बजरंग धाम आश्रम पर 17 जून से आयोजित होने वाले 108 कुडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल असम की कामाख्या माता के दरबार में निमंत्रण पत्र अर्पित करने के लिए गया हुआ है l असम दौरे पर गए यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 मई को झडाया बजरंग धाम आश्रम पर यज्ञ को लेकर के एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा l धर्म सभा के दौरान यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा l 16 मई को विशाल धर्म सभा का आयोजन यज्ञ के संयोजक महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज के सानिध्य में किया जाएगा l असम के कामाख्या माता गए प्रतिनिधिमंडल में यदि सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, डॉ रामकुमार सिराधना, मोहन सिंह निर्वाण महिपाल सिंह गाडराटा, पूर्ण सिंह पूर्व सरपंच खोहर (बहरोड ) आदि लोग गए हैं l


