जलझुलनी एकादशी पर ठाकुरजी निकलें पालकी में जल विहार करने, किया सत्संग
चिराना (सुमेरसिंह राव) ग्राम पंचायत चिराना में बुधवार को जलझुलनी एकादशी के उपलक्ष्य में ठाकुरजी कि पालकी जल विहार को निकाली गई व ग्रामीणों ने सत्संग कर भजन सुनाएं। चिराना के प्राचीन परंपराओं के अनुसार ही श्री राधा-माधव मंदिर,गोपीनाथ मंदिर व गिरधारी जी मंदिर से पालकी को फूलों-पत्तियों से सजाया गया। ठाकुरजी बाल स्वरूप में विराजमान करके कस्बे के श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया। पालकी गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए जोहड़ी में पहुंची जहां ठाकुर जी को जल विहार व स्नान कराया गया। ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं द्वारा सत्संग के माध्यम से ठाकुरजी महाराज को भजन सुनाएं गये व आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पंडित गोवर्धन महाराज, शम्भु दयाल शर्मा, भैरो सिंह शेखावत, लखन शर्मा, एमएस सिंह, इंद्र सिंह हजारिया,नरेंद्र सिंह, संतोष कुमार शर्मा, प्रदुम्न गौतम, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, विनोद पारीक, जगदीश कुमावत, दिलिप सिंह राठौड़, शशिकांत शर्मा, रुद्रप्रताप सिंह आदि सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

