वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपातकालीन ट्रोमा में 2 ट्रोलीपुलर स्ट्रक्चर व 2 ट्रोलीपुलर मय व्हीलचेयर आरक्षित
भरतपुर / कोश्लेन्द्र दत्तात्रेय 08 मई। राजकीय आरबीएम चिकित्सालय में गत दिवस में मरीज के परिजन द्वारा मरीज को गोद में ले जाने एवं दिव्यांग द्वारा पैदल चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने पृथक से आपातकालीन ट्रोमा पर 02 ट्रोलीपुलर मरीजो को स्ट्रक्चर पर ले जाने एवं 02 ट्रोलीपुलर मय व्हीलचेयर को दिव्यांग के लिये आरक्षित किया गया है।
अक्षीक्षक डॉ नगेन्द्र भदौरिया ने बताया कि अस्पताल में प्रवेशद्वार पर मरीजों के लिए स्ट्रक्चर, टोलीपुलर एवं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की हुई है। उन्होंने बताया कि जब प्रवेशद्वार से सम्बंधित वार्ड या इमरजेंसी सेवाओं तक किसी मरीज को पहुंचाया जाता है उस दौरान गेट पर आए मरीज को इंतजार करना पड़ता है, अस्पताल में पर्याप्त संसाधन है। उन्होंने बताया की अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक को पृथक से आपातकालीन ट्रोमा पर 02 ट्रोलीपुलर, मरीजो को स्ट्रक्चर पर ले जाने एवं 02 ट्रोलीपुलर मय व्हीलचेयर को दिव्यांग के लिये आरक्षित करने हेतु पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप आमजन को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन कटिबद्ध है।


