भरतपुर मे अवैध कॉलोनियों पर बीडीए का बड़ा एक्शन, 18 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

May 8, 2026 - 23:44
 0
भरतपुर मे अवैध कॉलोनियों पर बीडीए का बड़ा एक्शन, 18 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त

भरतपुर / कोश्लेन्द्र दत्तात्रेय 08 मई। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनियों एवं अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को लगभग 18 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पैराफैरी क्षेत्र में आने वाले रीको रोड से हथैनी रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग और निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए करीब 250 अवैध भूखण्डों को ध्वस्त किया।
अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी तहसीलदार मुकेश मीणा ने बताया कि पूर्व में 31 अक्टूबर 2025 की कार्यवाही की निरन्तरता में 07 मई को ग्राम नौंह, नगला लोधा, बराखुर, जघीना नंबर-4 एवं भवनपुरा क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रूप से विकसित की गई 6 कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए रास्तों को भी खोदकर समाप्त किया गया तथा अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी मौके पर मौजूद अतिक्रमणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे नियमानुसार भू-उपयोग परिवर्तन करवाकर ही ले-आउट अनुमोदित कराएं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के विरुद्ध आगे भी निरंतर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस दौरान मौके पर सहायक अभियंता दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता संजय मीना, भू-अभिलेख निरीक्षक ज्ञानसिंह नीमेश एवं पटवारी लोकेश शर्मा सहित प्राधिकरण का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................