कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित

May 8, 2026 - 23:45
 0
कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित

भरतपुर / कोश्लेन्द्र दत्तात्रेय 08 मई। महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज कैलाश चन्द्र विश्नोई ने आदेश जारी कर कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी शरबन उर्फ श्रवण उर्फ विहारी पुत्र साकीकामत निवासी बैंका बछोनी थाना मधुवनी विहार हाल नगला बालचंद थाना एत्माउद्दौला जिला आगरा, उत्तरप्रदेश पर 50 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि अपराधी शरबन फरार चल रहा है, जो जिला पुलिस के भरसक प्रयासों के बावजूद भी गिरफ्तार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि अपराधी शरबन मुकदमा नम्बर 239/2025 धारा 109(1), 310(2), 311, 111(2)(ख)(3)(4), 61(2)(ए) बी.एन.एस व 3/27 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना बयाना जिला भरतपुर में वांछित चल रहा है अपराधी के विरूद्ध उत्तरप्रदेश के मलपुरा पुलिस थाना आगरा में एक प्रकरण दर्ज है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर उक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी को बन्दी बनाने या बन्दी करवाने या बन्दीकरण का विरोध किये जाने पर विधिसंगत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर, बन्दी बनायेगा या बन्दी बनाने के लिये सही सूचना देगा या बन्दी करवायेगा, उसको महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर द्वारा 50 हजार रूपये का नकद पारितोषिक प्रदान किया जावेगा। पारितोषिक वितरण के सम्बन्ध में महानिरीक्षक पुलिस, रेंज, भरतपुर का निर्णय अंतिम होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उक्त अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जिला भरतपुर द्वारा पूर्व में घोषित इनाम राशि को निरस्त किया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................