ग्राम रथ अभियान: बयाना की ग्राम पंचायतों में किसानों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ

May 10, 2026 - 20:57
 0
ग्राम रथ अभियान: बयाना की ग्राम पंचायतों में किसानों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों और पशुपालकों तक पहुँचाने के लिए संचालित 'ग्राम रथ अभियान' जिले में मील का पत्थर साबित हो रहा है। पंचायत समिति बयाना की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित जागरूकता शिविरों में न केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है, बल्कि मौके पर ही पात्र किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

जैविक खेती को मिला बढ़ावा (ग्राम पंचायत निठारी): ग्राम पंचायत निठारी में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम खानखेड़ा निवासी भोमपाल सिंह ने कृषि विभाग की गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना की जानकारी ली। मोबाइल वैन (ग्राम रथ) पर मौजूद अधिकारियों की प्रेरणा से उन्होंने तुरंत ई-मित्र के माध्यम से आवेदन किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही आवेदन स्वीकृत कर उन्हें 10 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया। इस राशि से भोमपाल अब वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर सकेंगे, जिससे उनकी खेती रासायनिक खाद से मुक्त होगी और फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा।

मिट्टी की सेहत का मिला आधार (ग्राम पंचायत कलसाडा): इसी प्रकार, ग्राम पंचायत कलसाडा में आयोजित शिविर में यदुवीर सिंह को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) प्रदान किया गया। इस कार्ड के माध्यम से यदुवीर को अपनी भूमि की गुणवत्ता और पोषक तत्वों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। अब वे मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर सकेंगे, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और खेती में लागत कम आएगी।

एलईडी वैन बन रही मददगार: ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन के जरिए सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दी जा रही है।

दोनों लाभार्थियों ने इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................