ग्राम रथ अभियान: बयाना में ग्राम पंचायत कैर के राजू को मौके पर मिला सिंचाई पाइपलाइन पर मिला अनुदान,चेहरे खिले

May 10, 2026 - 21:00
 0
ग्राम रथ अभियान: बयाना में ग्राम पंचायत कैर के राजू को मौके पर मिला सिंचाई पाइपलाइन पर मिला अनुदान,चेहरे खिले

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने के लिए संचालित 'ग्राम रथ अभियान' बयाना क्षेत्र में वरदान साबित हो रहा है। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आयोजित शिविरों में पात्र ग्रामीणों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

पाइपलाइन अनुदान से आसान होगी सिंचाई (ग्राम पंचायत कैर): पंचायत समिति बयाना की ग्राम पंचायत कैर में आयोजित शिविर के दौरान स्थानीय निवासी राजू पुत्र घनश्याम ने 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' के तहत आवेदन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूर्ण कराईं और राजू को सिंचाई पाइपलाइन पर अनुदान स्वीकृत किया। लाभार्थी राजू ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अब वे अपने खेतों की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे। पाइपलाइन के उपयोग से पानी की बचत होगी और कम समय में अधिक क्षेत्र की सिंचाई संभव हो सकेगी।

वैज्ञानिक खेती का आधार 'मृदा स्वास्थ्य कार्ड' (ग्राम पंचायत खरैरी): वहीं, ग्राम पंचायत खरैरी में आयोजित शिविर के दौरान हरभान सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) प्रदान किया गया। इस कार्ड के माध्यम से हरभान सिंह को अपनी जमीन की मिट्टी के पोषक तत्वों और उसकी गुणवत्ता की सटीक जानकारी मिलेगी। मृदा परीक्षण के आधार पर अब वे संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर सकेंगे, जिससे न केवल फसल की पैदावार बढ़ेगी बल्कि मिट्टी की उर्वरक शक्ति भी बनी रहेगी।

जन-जन तक पहुँच रही सरकार: ग्राम रथ अभियान के तहत संचालित डिजिटल वैन के माध्यम से राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी वीडियो व ऑडियो के जरिए ग्रामीणों को दी जा रही है। मौके पर ही समाधान मिलने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। दोनों लाभार्थियों ने त्वरित सहायता और जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................