भीषण गर्मी में मकराना के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा पानी

May 10, 2026 - 21:04
 0
भीषण गर्मी में मकराना के युवाओं ने पेश की मानवता की मिसाल, रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा पानी

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान में इन दिनों सूरज की तपिश अपने चरम पर है। पारा 45 डिग्री के पार पहुँच चुका है, जिससे आम जनजीवन बेहाल है। इस भीषण गर्मी और लू की परवाह किए बिना मकराना के युवाओं ने जल सेवा का संकल्प लेते हुए एक सराहनीय पहल की है। मकराना रेलवे स्टेशन पर छोटे भाई-बड़े भाई समूह की ओर से नि:स्वार्थ भाव से जल सेवा अभियान चलाया गया। युवाओं ने स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों और प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों को ठंडा और शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने युवाओं के इस जज्बे की जमकर तारीफ की। यात्रियों का कहना था कि मकराना के युवाओं की यह पहल न केवल प्यास बुझा रही है, बल्कि समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दे रही है। ​सेवा कार्य में जुटे युवाओं ने बताया कि 45 डिग्री की चिलचिलाती धूप में जब इंसान का बाहर निकलना मुश्किल है, ऐसे में ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की प्यास बुझाकर उन्हें आत्मिक शांति मिली है। युवाओं का कहना है कि अपनी चिंता किए बिना दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस भीषण गर्मी में कोई प्यासा न रहे, यही हमारा उद्देश्य है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................