भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए उमड़ी संवेदना: झड़ाया में लगाए गए परिंडे, नियमित जल सेवा का संकल्प

May 10, 2026 - 21:13
 0
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए उमड़ी संवेदना: झड़ाया में लगाए गए परिंडे, नियमित जल सेवा का संकल्प

उदयपुरवाटी/झड़ाया (सुमेर सिंह राव)। राजस्थान में जारी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए सामाजिक सरोकार के कार्य तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के ग्राम झड़ाया में पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु परिंडे लगाए गए।

 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ के नेतृत्व में युवाओं ने गांव के विभिन्न स्थानों पर पेड़ों पर परिंडे बांधे। इस अवसर पर अशोक जांगिड़ ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी जुटाना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने केवल परिंडे लगाने तक ही सीमित न रहकर, उनमें प्रतिदिन नियमित रूप से स्वच्छ पानी डालने का भी संकल्प लिया।

 इस सेवा कार्य के दौरान यज्ञ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ के साथ बनवारी लाल, विकास मिस्त्री, मोनू सहित अन्य युवा उपस्थित रहे। युवाओं ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों और बालकनी में परिंडे जरूर लगाएं ताकि इस भीषण तपिश में किसी भी पक्षी की प्यास से मृत्यु न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................