इंद्रौली में "ग्राम कृषि महोत्सव": ड्रोन तकनीक और नैनो उर्वरकों से खेती को आधुनिक बनाएंगे किसान

May 12, 2026 - 20:24
 0
इंद्रौली में "ग्राम कृषि महोत्सव": ड्रोन तकनीक और नैनो उर्वरकों से खेती को आधुनिक बनाएंगे किसान

डीग (विष्णु मित्तल)  डीग जिले के ग्राम इंद्रौली में आज कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कुम्हेर द्वारा “ग्राम कृषि महोत्सव” के अंतर्गत एक विशाल किसान सभा का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान इफको भरतपुर के उप क्षेत्र प्रबंधक श्याम सुंदर ने किसानों को आधुनिक नैनो उर्वरकों (यूरिया, डीएपी, जिंक) के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो उत्पादों से खेती की लागत कम होती है और पैदावार बढ़ती है। साथ ही, उन्होंने खेती में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे ड्रोन के जरिए कम समय और कम पानी में प्रभावी तरीके से कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है।

मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. मीणा (डीन, कृषि महाविद्यालय, कुम्हेर) और केवीके प्रमुख डॉ. नवाब सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. रामफूल पुनिया, डॉ. राजकुमार मीणा तथा डॉ. प्रियंका जोशी ने किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया। कार्यक्रम का समापन किसानों को आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के संदेश के साथ किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................