जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय का नवीन पते पर संचालन प्रारम्भ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय भवन को किला सौन्दर्यीकरण परियोजना किशोरी महल प्लाजा के अंतर्गत सम्मिलित किए जाने तथा भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ होने के कारण कार्यालय को नवीन स्थान पर स्थानान्तरित कर दिया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खेमचन्द शर्मा ने बताया कि कार्यालय पूर्व में नेहरू पार्क के सामने स्थित किला परिसर के विद्यालय भवन में संचालित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्यालय का संचालन किराये के भवन मकान संख्या 62, कृष्णा नगर, भरतपुर से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यालय के नियमित कार्य पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने आमजन एवं संबंधित विभागों से अनुरोध किया है कि कार्यालय से संबंधित समस्त पत्राचार एवं कार्य हेतु नवीन पते मकान संख्या 62, कृष्णा नगर, भरतपुर पर संपर्क करें।


