उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना: लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, 25 मई से पहले जिला कार्यालय भेजना अनिवार्य

May 22, 2026 - 21:40
 0
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना: लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, 25 मई से पहले जिला कार्यालय भेजना अनिवार्य
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिले में संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों स्तर पर लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों के शीघ्र निस्तारण हेतु निदेशालय द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शिक्षण संस्थान स्तर पर 637 तथा विद्यार्थी स्तर पर 4014 आवेदन लंबित हैं। जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि उनके संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सभी लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें 25 मई 2026 से पूर्व जिला कार्यालय को अनिवार्य रूप से अग्रेषित करें।
उन्होंने बताया कि यदि शिक्षण संस्थानों अथवा विद्यार्थियों के स्तर पर लंबित आवेदन निर्धारित समयावधि में पूर्ण नहीं किए जाते हैं तो निदेशालय स्तर से ऐसे आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। आवेदन निरस्त होने की स्थिति में सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शिक्षण संस्थान एवं स्वयं विद्यार्थी की होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया समय रहते पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि छात्रवृत्ति लाभ से वंचित न रहना पड़े।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................