भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
हरियाणा के रेवाड़ी से 40,000 किलोमीटर की अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पर निकले युवा साइकिल यात्री "महेश प्रजापति" का भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा स्टेशन चौराहा स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला में स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थाई लोक अदालत सदस्य गोवर्धनसिंह कावड़िया एवं समाजसेवी जगदीश मानसिंहका ने साइकिल यात्री को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनके साहसिक अभियान की सराहना की।
इस अवसर पर भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सुरेश बम्ब, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र खटोड़, मुकेश सामरिया, मुकेश कुमावत, विनोद झुर्रानी, इक़बाल सिंह, राकेश साहू, आनंद शर्मा, कलीम काजी, डॉ. देवेंद्रपूरी गोस्वामी, नक्षत्र कुमावत, विजय कपूर, योगेश गर्ग, रामचंद्र मूंदड़ा, सहित अनेक साइकिल प्रेमी सदस्य उपस्थित रहे।
साइकिल यात्री ने बताया कि उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय प्राचीन सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार, फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) के महत्व का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण और सकारात्मक सोच का माध्यम भी है।
अपने उद्बोधन में उन्होंने भीलवाड़ा साइकिल क्लब की नियमित एवं अनुशासित गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयास अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
उपस्थित सदस्यों ने भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री की आगामी यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय होने की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।


