झड़ाया बजरंग धाम आश्रम पर चल रहे 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में उमडा श्रद्धा का सैलाब
उदयपुरवाटी / सुमेर सिंह राव
उपखंड क्षेत्र के झड़ाया बजरंग धाम आश्रम पर मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज के सानिध्य में चल रहे 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में 216 यजमानों व 151 पंडितों ने मंत्र उच्चारण के साथ विश्व शांति व जन कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां दिलवाई l यज्ञ उपाचार्य संजय शास्त्री के अनुसार108 कुंडो में शुक्रवार तक 11 लाख आहुतियां यज्ञ में दी गई l महायज्ञ के आचार्य श्री कृष्णा शर्मा व उप आचार्य पंडित संजय शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को यज्ञ शाला में गणपत्यादी पूजन,आवाहित देवताओं की आहुति, श्री सूक्त राम महामंत्र, षडाक्षर, पंचाक्षर,रामरक्षा स्तोत्र का भी आयोजन हुआ l जग सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ,डॉक्टर रामकुमार सिराधना व जगदीश जाखड़ वेकेशन रामनिवास ताखर ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए भाजपा के कदावर नेता शुभकरण चौधरी यज्ञशाला में बराबर हाजरी दे रहे हैं l यज्ञ सेवा समिति के महेंद्र तेतरवाल हनुमान यादव व मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ के अनुसार शुक्रवार को श्री राम कथा के दौरान कथा वाचक रणवीर भाई शेखावाटी वालों द्वारा श्रोताओं को राम जन्म कथा का वर्णन सुनाया गया l उदयपुरवाटी पुलिस थाने के थाना प्रभारी रामपाल मीणा ने भी शुक्रवार को पुलिस के जवानों के साथ यज्ञ स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया l इस दौरान डॉक्टर रामावतार गजराज, व्यवस्थापक विकास जांगिड़, महादेव जांगिड़, हनुमान यादव, सेवानिवृत्त तहसीलदार गजानंद लाटा, सत्यनारायण अग्रवाल, लक्ष्मण कुड़ी, सहित यज्ञ सेवा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे l


