बीडीके अस्पताल में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया योग; नशामुक्ति का लिया संकल्प

Jun 21, 2026 - 18:23
 0
बीडीके अस्पताल में विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों  एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया योग; नशामुक्ति का लिया संकल्प

झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी संभागियों ने न केवल योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया, बल्कि जीवन में कभी भी नशे को हाथ न लगाने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ भी ली।

शिविर को संबोधित करते हुए अस्पताल के पीएमओ (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी) एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने योग की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दूसरों को स्वस्थ रखने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का स्वयं स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखता है। उन्होंने सभी कर्मियों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में योग शिक्षक एवं स्वास्थ्यकर्मी प्रतिभा राय ने मौजूद स्टाफ को ताड़ासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित कई महत्वपूर्ण प्राणायाम और आसन करवाए। उन्होंने बताया कि किस तरह छोटे-छोटे योग अभ्यासों से कार्यस्थल पर होने वाली थकान और मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है।

इस मौके पर होम्योपैथिक जिला उपनिदेशक डॉ. रमेश यादव, डॉ. चंद्रभान, नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य आबिदा खान, स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. नावीद, अंजना चौधरी, सुमन ओला, पूनम डांगी, पूनम भास्कर सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नर्सिंग विद्यार्थी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है