सफलता की कहानी; उच्चैन के सहना मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दो भाइयों के वर्षों पुराने भूमि विवाद का हुआ समाधान

Jun 22, 2026 - 18:50
 0
सफलता की कहानी; उच्चैन के सहना मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में दो भाइयों के वर्षों पुराने भूमि विवाद का हुआ समाधान

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच साबित हो रहा है। उपखंड उच्चैन की ग्राम पंचायत सहना में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम सहना निवासी कुँवर सिंह पुत्र रमनलाल एवं उनके सह-खातेदार भाई प्रताप सिंह की अपनी पैतृक कृषि भूमि का बंटवारा मौके पर किया गया। 
कुँवर सिंह ने बताया कि खातेदारी भूमि का विभाजन लंबे समय से लंबित होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। आपसी सहमति नहीं बनने के कारण यह मामला वर्षों से लंबित था, जिससे दोनों भाइयों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान पटवारी हल्का द्वारा उन्हें ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने शिविर में पहुंचकर विभाजन संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
शिविर में उपस्थित उपखंड अधिकारी भरतपुर भारती गुप्ता तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। संबंधित पटवारी को मौके पर ही सहमति विभाजन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक जांच एवं दस्तावेजों के परीक्षण के बाद तहसीलदार द्वारा सहमति विभाजन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। एक ही दिन में पूरी प्रक्रिया संपन्न होने से कुँवर सिंह एवं सह-खातेदार भाई प्रताप सिंह को बड़ी राहत मिली। उन्होंने कहा कि जिस कार्य के लिए वे लंबे समय से परेशान थे, वह ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से सरल, पारदर्शी और त्वरित तरीके से पूरा हो गया। इस तरह शिविर के माध्यम से पुरानी भूमि विभाजन संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की गई।
कुँवर सिंह ने राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है