अब इलाज होगा सस्ता: मंडावर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50% से 90% तक छूट पर मिलेंगी दवाइयां

Jun 24, 2026 - 19:40
 0
अब इलाज होगा सस्ता: मंडावर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50% से 90% तक छूट पर मिलेंगी दवाइयां

महुआ (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र के मंडावर कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में राजकीय चिकित्सालय मंडावर के इंचार्ज डॉ. नरसी राम मीणा पीएमओ, अशोक नारेडा, रामकिशन सैनी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आमजन को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
जन औषधि केंद्र पर विभिन्न प्रकार की आवश्यक दवाइयां बाजार मूल्य की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को दवाइयों पर होने वाले खर्च में बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने केंद्र की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। केंद्र संचालकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने केंद्र का अवलोकन कर उपलब्ध दवाइयों और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है