विशाल निशुल्क डायबिटीज, हृदय रोग सम्पन्न; शिविर में 85 मरीज लाभान्वित

Jun 25, 2026 - 19:05
 0
विशाल निशुल्क डायबिटीज, हृदय रोग सम्पन्न; शिविर में 85 मरीज लाभान्वित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS) द्वारा संगीत स्वास्थ्य इंडियन मेडीकल एसोसिएशन, अजयमेरु और मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क डायबिटीज और हृदय रोग शिविर आज आयोजन हुआ ।
संयोजक और संस्थापक रिटायर्ड डिप्टी सीएमएचओ डॉ लाल थदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह पुरानी आनासागर चौपाटी के सामने डॉ कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान संचालित अस्पताल में और शाम को पंचशील स्थित म्यूजिक थेरेपी, योग मेडिटेशन वेलनेस सेंटर पर सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ग्यारसी लाल शर्मा जयपुर ने टीम के साथ सेवाएं दीं । और ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी की जांच निःशुल्क की गई। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के एलुमनाई डॉ जीएल शर्मा शिविर के दौरान एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर तथा अन्य हृदय रोगों के कारण निवारण पर जानकारी भी प्रदान की ।
योग प्रशिक्षक दीप्ति सोगरा ने सहयोगी कोमल सैनी के साथ उपस्थित मरीजों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को योग के आसान टिप्स सिखाए ।
 अजय शर्मा, रिटायर्ड और अध्यक्ष सनातन धर्म रक्षार्थ संघ, डॉ कुलदीप शर्मा के नर्सिंग स्टॉफ , नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे फेडरेशन, पेंशनर समाज, सीनियर सिटिजंस, राष्ट्रीय सिन्धी समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया ।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल, महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू के चेयरमैन गजेन्द्र पंचोली एवं वाइस चेयरमैन विजय जैन पांड्या ने पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा, डॉ. लाल थदानी, विजय सरला शर्मा, गोपेन्द्र पाल सिंह राठौड़, अरुण गुप्ता, अशोक शर्मा, संजीव शर्मा, युधिष्ठिर चौहान सहित आयोजन से जुड़े सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है