शहरी सेवा शिविर में 62 आवेदन प्राप्त, 50 प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण पीएम स्वनिधि के तहत एक लाभार्थी को ऋण स्वीकृत

Jun 25, 2026 - 19:11
 0
शहरी सेवा शिविर में 62 आवेदन प्राप्त, 50 प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण पीएम स्वनिधि के तहत एक लाभार्थी को ऋण स्वीकृत

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत गुरुवार को नगर परिषद खैरथल सभागार में वार्ड संख्या 31, 32, 33, 34 एवं 35 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
शिविर में नगर परिषद से संबंधित विभिन्न श्रेणियों के कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पट्टा जारी करने के 12 आवेदन तथा अन्य श्रेणियों के 50 आवेदन शामिल रहे। शिविर के दौरान कृषि भूमि नियमन के 2, उपविभाजन का 1, घर-घर कचरा संग्रहण के 4, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के 15, स्ट्रीट लाइट संबंधी 12 तथा सड़क, नाली, चौराहा, नाला मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के 5 प्रकरणों सहित ऊर्जा विभाग के 7, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का 1 तथा जलदाय विभाग के 5 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें एक लाभार्थी का ऋण स्वीकृत किया गया तथा एक लाभार्थी को ऋण वितरण भी किया गया। नगर परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए निःशुल्क भूमि आवंटन का आवंटन पत्र जारी कर संबंधित विभागाध्यक्ष को उपलब्ध कराया गया।
आयुक्त, नगर परिषद खैरथल मुकेश शर्मा ने बताया कि 27 जून 2026 को पूर्व में आयोजित शहरी सेवा शिविरों के प्रकरणों के निस्तारण हेतु फॉलो-अप शिविर नगर परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है