अलवर जिले का मान बढ़ाया, खैरथल की प्रतिभा ने देश की परमाणु अनुसंधान संस्था में हासिल किया स्थान

Jun 25, 2026 - 19:10
 0
अलवर जिले का मान बढ़ाया, खैरथल की प्रतिभा ने देश की परमाणु अनुसंधान संस्था में हासिल किया स्थान

खैरथल की बेटी बनी परमाणु वैज्ञानिक। इंजीनियर्स प्वाइंट स्कूल की पूर्व छात्रा ख्याति खंडेलवाल का BARC मुंबई में Scientific Officer पद पर चयन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खैरथल की होनहार बेटी एवं इंजीनियर्स प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा ख्याति खंडेलवाल पुत्री इंद्र खंडेलवाल ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और विद्यालय से प्राप्त मजबूत शैक्षणिक आधार के बल पर देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई में Scientific Officer के पद पर चयन प्राप्त कर पूरे खैरथल, अलवर जिले तथा राजस्थान का मान बढ़ाया है।
छोटे शहर से निकलकर देश के प्रमुख परमाणु अनुसंधान संस्थान तक पहुंचने वाली ख्याति की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि प्रतिभा को सही दिशा, अनुशासित वातावरण और गुणवत्ता-पूर्ण शिक्षा मिले तो सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
ख्याति ने अपनी स्कूली शिक्षा इंजीनियर्स प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। विद्यालय में मिले मजबूत शैक्षणिक आधार, वैज्ञानिक सोच तथा उत्कृष्ट मार्गदर्शन ने उनकी सफलता की नींव को मजबूत बनाया।
ई. पी. निदेशक आजाद चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इंजीनियर्स पॉइंट का उद्दद्देश्य केवल परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देना नहीं, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। ख्याति की सफलता उसी संकल्प का जीवंत उदाहरण है।
गौरवान्वित पिता इंद्र खंडेलवाल ने कहा, -बेटी की यह सफलता उसके अथक परिश्रम और उसे मिले श्रेष्ठ शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। हमें गर्व है कि उसने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे खैरथल का नाम रोशन किया है।"
मेरे बड़े बेटे यश ने भी एम बी बी एस कर ली दोनों बच्चे इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल में ही पढ़े हैं जिनका पूरा श्रेय बच्चों की मेहनत व संस्थान को जाता है।
क्षेत्र में खुशी की लहर- ख्याति की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है