बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में रैली के साथ दिया ज्ञापन
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव एडवोकेट मनोज बोहरा के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक प्रकरण, छात्रों के भविष्य के साथ किए गए कुठाराघात के विरोध में पार्टी के सदस्यों के द्वारा पण्डित भवानी सहाय चौक से एकत्रित होकर सरकार के द्वारा मनमानी, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक प्रकरण के विरोध में नारे लगाते हुए रैली निकाल कर उपखण्ड कार्यालय पहुंच कर उपखण्ड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव तेज पाल, गौड़ साहब तथा सुनील दत्त शर्मा, शानू शर्मा, रामजीलाल, मोहन लाल शर्मा, सुभाष , बंशीधर मीना, प्रभूदयाल मीना,दिनेश चेयरवाल, नागपाल शर्मा, जय प्रकाश,शिवलाल सैनी, उम्मेदी लाल कोली सहित पार्टी के अन्य लोगमौजूद थे।


