बिहार के भरत तिवारी प्रकरण को लेकर अलवर के युवाओं ने दी श्रद्धांजलि
अलवर (राजस्थान) बिहार के बहुचर्चित भरत तिवारी प्रकरण को लेकर अलवर शहर के युवाओं में गहरा आक्रोश और दुख है। इसी सिलसिले में शहर के युवाओं द्वारा भगत सिंह सर्किल पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक यश जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस सभा की शुरुआत युवाओं ने सबसे पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद युवाओं ने भरत तिवारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
निष्पक्ष जांच और 'शहीद' के दर्जे की मांग
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित युवाओं ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक सुर में भारत सरकार और संबंधित प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की, ताकि सच सबके सामने आ सके और पीड़ित को न्याय मिल सके। इसके साथ ही युवाओं ने केंद्र सरकार से अपील की कि देश के लिए जान गंवाने वाले भरत तिवारी को शहीद का दर्जा प्रदान किया जाए। युवाओं ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
यश जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रभु दयाल शर्मा, यक्ष जोशी, ऋतिक रोशन, प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, भानू शर्मा, सुनील चौधरी, कृष्ण कुमार, भुवन शर्मा, विक्की सारवान, प्रकाश बादल, विष्णु कुमार, विनोद कुमार, फतेह सिंह चौधरी, बच्चन पटेल, सुक्की बादल, सोनू, प्रेम, रोहिताश, अजीत जादौ, शुभम मीना, मुकेश जाटव, विनय सोनी सहित शहर के अनेक युवा और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


