ग्रामीण सेवा शिविर बना किसान के लिए खुशियों की सौगात; रोटावेटर पर मिला 50 हजार का अनुदान

Jun 25, 2026 - 19:34
 0
ग्रामीण सेवा शिविर बना किसान के लिए खुशियों की सौगात; रोटावेटर पर मिला 50 हजार का अनुदान
भरतपुर, (कौशेलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविर 2026 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत समिति भुसावर की ग्राम पंचायत बाछरैन में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
ग्राम बाछरैन निवासी बन्नो पुत्र घंसी की खेती-किसानी के कार्यों को आधुनिक बनाने की इच्छा तो थी, लेकिन आर्थिक सीमाओं के कारण रोटावेटर जैसे कृषि यंत्र की खरीद संभव नहीं हो पा रही थी। ग्राम पंचायत बाछरैन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर लाभार्थी लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आया। शिविर में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा बन्नो को कृषि यंत्र वितरण योजना की जानकारी दी गई। जिसके अंतर्गत रोटावेटर खरीदने पर 40 प्रतिशत अनुदान या 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है। लाभार्थी को योजना की जानकारी मिलते ही तुरंत आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी भुसावर राधेश्याम मीना के निर्देशन में संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों का मौके पर ही सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई की। सभी औपचारिकताएं शिविर स्थल पर ही पूर्ण कर अनुदान की अनुशंसा कर दी गई। इस सहायता से लाभार्थी बन्नो को रोटावेटर खरीदने में बड़ी आर्थिक राहत मिली। अब खेत की जुताई एवं भूमि तैयारी का कार्य कम समय और कम लागत में हो सकेगा, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ खेती अधिक लाभदायक बनेगी।
लाभार्थी बन्नो ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब सरकारी योजनाएं किसानों के द्वार तक पहुंचती हैं, तो उनका जीवन आसान और समृद्ध बनता है। शिविर से मिली जानकारी और त्वरित सहायता ने मेरी खेती को नई गति दी, अब आधुनिक कृषि का सपना साकार हो रहा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है