वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का हुआ चयन; जिले के 1048 नागरिक रेल से 128 हवाई जहाज से करेगें यात्रा

Jun 25, 2026 - 19:33
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी द्वारा लाभार्थियों का हुआ चयन; जिले के 1048 नागरिक रेल से 128 हवाई जहाज से करेगें यात्रा

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत जिले के 1176 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई जहाज एवं रेल द्वारा तीर्थ स्थलों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में प्राप्त आवेदनों में से ऑनलाइन लॉटरी के द्वारा लाभार्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, संयुक्त निदेशक डीओआईटी विवेक दीक्षित, उपनिदेशक पुष्पेन्द्र सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में डीओआईटी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी निकाल कर लाभार्थी नागरिकों का चयन किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी चयनित लाभार्थियांे का देवस्थान विभाग सूचना देकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराये जिससे यात्रा के दौरान परेशानी नहीं हो। उन्होंने हवाई जहाज से यात्रा के लिए चयनित नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी देने के निर्देश दिये।
ये आये थे आवेदन-
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश मीना ने बताया कि जिले में योजना के तहत जिले में देवस्थान विभाग के पोर्टल पर 2446 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें जिले से यात्रियों का कोटा 1176 का है। जिसमें से रेल मार्ग से यात्रा के लिए 1048 तथा हवाई मार्ग से नेपाल में काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर यात्रा के लिए 128 यात्रियों का चयन किया गया है। जिन यात्रियों का चयन हो चुका है, शेष सूची में से यात्रियों की शतप्रतिशत वेटिंग लिस्ट निकाली गई है।
यात्रा के लिए 15 रूट निर्धारित-
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में सभी धर्मांे को मानने वाले नागरिकों को यात्रा करने का अवसर मिलता है। हवाई जहाज से यात्रा के लिए तीर्थ स्थलों में देश के दूरस्थ एवं देश से बाहर के स्थलों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रेल मार्ग से 15 यात्रा मार्ग निर्धारित किये हैं जिनमें 40 तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। जिनमें 1. हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या- वाराणसी-सारनाथ, 2. सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, 3. मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा -अयोध्या, 4. द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ 5. तिरूपति-पद्मावती, 6. कामाख्या-गुवाहटी, 7. गंगासागर-कोलकत्ता, 8. जगन्नाथपुरी-कोणार्क, 9. रामेश्वरम-मदुरई, 10. वैष्णोदेवी-अमृतसर-बाघा बोर्डर, 11. गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, 12. महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर -त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, 13. बिहार-शरीफ, 14. पटना साहिब, पटना, बिहार, 15. श्रीहजूर साहिब नांदेड, महाराष्ट्र आदि मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है