अलवर-दिल्ली हाईवे पर हादसा: हरियाणा रोडवेज और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 21 यात्री घायल

Aug 3, 2026 - 17:54
 0
अलवर-दिल्ली हाईवे पर हादसा: हरियाणा रोडवेज और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 21 यात्री घायल

रामगढ़/अलवर (राधेश्याम गेरा)। अलवर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर रामगढ़ कस्बे के समीप भावसिद्ध मंदिर के पास सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिया के घुमाव पर अलवर से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज बस और सामने से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और 21 यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा और डीएसपी पिंटू कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में बुरी तरह फंसे बस और ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम: दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क के बीचों-बीच खड़े रहने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घायलों को उप जिला अस्पताल रामगढ़ पहुंचाने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

9 यात्रियों की हालत गंभीर, अलवर रेफर: डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में महेश, विजय, सीमा, केशव, केरनल, बुद्धों, कमालुद्दीन, चंद्रकला, नूर, बनवारी, विजेंद्र, शौराब, हसीना, खजान सिंह, तोहिल, सोनू और रव्वाना शामिल हैं। ट्रक चालक को गंभीर तथा बस चालक को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................