सावन में श्रद्धालुओं की राह बनी दलदल: रोपा में कीचड़ और बबूल की झाड़ियों से ग्रामीण बेहाल, पदयात्री परेशान

Aug 5, 2026 - 14:36
Aug 5, 2026 - 18:55
 0
सावन में श्रद्धालुओं की राह बनी दलदल: रोपा में कीचड़ और बबूल की झाड़ियों से ग्रामीण बेहाल, पदयात्री परेशान

जहाजपुर (भीलवाड़ा)मोहम्मद आज़ाद नेब

 उपखंड की ग्राम पंचायत रोपा में पंचायत प्रशासन की उदासीनता के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कस्बे के मुख्य मार्ग सहित अंदरूनी रास्तों पर जमा कीचड़, गंदगी और सड़क किनारे फैली बबूल की झाड़ियों के कारण ग्रामीणों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण जहां वाहन फिसल रहे हैं, वहीं फैली झाड़ियां आए दिन हादसों को न्योता दे रही हैं।

सावन में चारभुजा नाथ जाने वाले पदयात्रियों की बढ़ी मुश्किलें ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों पवित्र सावन माह के चलते कोटड़ी चारभुजा नाथ के लिए लगातार पदयात्राएं इसी मुख्य मार्ग से होकर गुजर रही हैं। लेकिन पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते श्रद्धालुओं को बदबूदार कीचड़ और गंदगी के बीच से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे धार्मिक आस्था लेकर निकल रहे पदयात्रियों को खासी असुविधा हो रही है।

बबूल की झाड़ियों से छाया हादसों का डर स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मुख्य सड़क के दोनों ओर बबूल की झाड़ियां उगी हुई हैं, जिनकी लंबे समय से छंटाई नहीं की गई है। इसके चलते सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और मोड़ पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। नियमित सफाई न होने से बारिश का पानी जमा होकर रास्ते को दलदल में तब्दील कर रहा है।

ग्राम पंचायत से तुरंत सफाई और छंटाई की मांग ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि मुख्य मार्ग से कीचड़ हटवाकर तत्काल सफाई कराई जाए। साथ ही सड़क किनारे फैली बबूल की झाड़ियों की कटाई-छंटाई करवाई जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................