अलवरगांजा और देशी शराब बेचने की फिराक में बैठा युवक गिरफ्तार: NDPS व आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

Aug 5, 2026 - 14:36
Aug 5, 2026 - 18:12
 0
अलवरगांजा और देशी शराब बेचने की फिराक में बैठा युवक गिरफ्तार: NDPS व आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

अवैध गांजे और हथकड़ शराब के साथ 'चिड़िया' गिरफ्तार, वैशाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

 अलवर शहर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 320 ग्राम गांजा और 2 लीटर अवैध हथकड़ देशी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी थानाधिकारी महेश तिवारी ने बताया कि 4 अगस्त को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। अंबेडकर नगर और सूर्य नगर मोड़ पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अरावली विहार फेज-1 स्थित पार्क के पीछे कुएं के पास एक युवक अवैध गांजा और शराब बेचने की फिराक में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को धर दबोचा।

320 ग्राम गांजा और हथकड़ शराब जब्त पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन उर्फ चिड़िया (21) पुत्र भरतलाल जाटव, निवासी बेलाका (थाना वैशाली नगर) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक की थैली में 320 ग्राम गांजा और एक प्लास्टिक की बोतल में 2 लीटर अवैध हथकड़ देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब का सैंपल लेकर शेष माल और आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। संपूर्ण जब्ती की प्रक्रिया ई-साक्ष्य ऐप के जरिए वीडियोग्राफी करते हुए पूरी की गई।

महिला तस्कर से खरीदकर लाया था माल प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सचिन ने खुलासा किया कि वह यह गांजा और हथकड़ शराब देसूली निवासी माया देवी नामक महिला से खरीदकर लाया था। पुलिस अब माया देवी की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों के इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................