29 हेक्टेयर चरागाह पर अवैध तारबंदी और खेती: मवेशियों के सामने खड़ा हुआ संकट, जहाजपुर प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

Aug 5, 2026 - 14:36
Aug 5, 2026 - 18:37
 0
29 हेक्टेयर चरागाह पर अवैध तारबंदी और खेती: मवेशियों के सामने खड़ा हुआ संकट, जहाजपुर प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

जहाजपुर (भीलवाड़ा)मोहम्मद आज़ाद नेब

 तहसील के अंतर्गत बरोदा पटवार मंडल के लक्ष्मीपुरा गांव में सार्वजनिक चरागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला गरमा गया है। ग्रामीणों ने एक शिक्षक दंपति और उनके साथियों पर सरकारी चरागाह भूमि पर अनधिकृत कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा है और तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

29 हेक्टेयर भूमि पर तारबंदी, कराई बोरिंग उपखंड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खसरा संख्या 136/2 की लगभग 29.542 हेक्टेयर सार्वजनिक चरागाह भूमि पर मई माह से ही अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोपियों ने चरागाह की जमीन पर बोरिंग करवा ली है और पक्के स्तंभ गाड़कर तारबंदी कर दी है।

अवैध खेती और पशुपालकों को दी जा रही धमकियां ग्रामीणों का आरोप है कि इस अतिक्रमित चरागाह भूमि पर अनधिकृत रूप से तिल और उड़द की फसल बो दी गई है। इतना ही नहीं, जब गांव के पशुपालक अपने मवेशियों को वहां चराने ले जाते हैं, तो उन्हें झूठे और मिथ्या मुकदमों में फंसाने की धमकियां देकर भगा दिया जाता है। चरागाह पर कब्जे के कारण गांव और आसपास के पशुपालकों के सामने चारा संकट खड़ा हो गया है और मवेशी भूखे भटकने को मजबूर हैं।

पूर्व में भी नहीं हुई कार्रवाई, अब जांच के आदेश ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी रोष जताया। उनका कहना है कि इससे पूर्व भी कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। ज्ञापन मिलने के बाद उपखंड अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार जहाजपुर को प्रकरण की नियमानुसार जांच कर तुरंत आवश्यक प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................