नदबई शहर के विकास को मिलेगी नई गति: 26.90 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर मंथन के लिए आज 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन

Aug 6, 2026 - 19:21
 0
नदबई शहर के विकास को मिलेगी नई गति: 26.90 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर मंथन के लिए आज 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन

भरतपुर/नदबई (कोश्लेन्द्र दत्तात्रेय)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के पंचम चरण के तहत नदबई शहर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो चुकी है। शहर में प्रस्तावित लगभग 26.90 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने से पूर्व 7 अगस्त को नगर पालिका सभागार में 'आरयूआईडीपी संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जनता के सुझावों से तय होगी विकास की दिशा

नगर पालिका नदबई के अधिशाषी अधिकारी (EO) पवन गुप्ता ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर के विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बनाना है। कार्यक्रम में प्रस्तावित परियोजनाओं का खाका प्रस्तुत किया जाएगा, जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधी चर्चा कर उनके बहुमूल्य सुझाव व फीडबैक प्राप्त किए जाएंगे।

व्यापक जनभागीदारी की अपील

नगर पालिका प्रशासन ने नदबई के समग्र एवं सतत शहरी विकास की इस महत्वाकांक्षी पहल को पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................