रसोई में दो दर्दनाक हादसे: गैस रिसाव से आग लगने पर 90% झुलसी महिला, बचाने में पति भी झुलसा; दूसरे हादसे में कुकर फटा

Sep 17, 2026 - 18:36
 0
रसोई में दो दर्दनाक हादसे: गैस रिसाव से आग लगने पर 90% झुलसी महिला, बचाने में पति भी झुलसा; दूसरे हादसे में कुकर फटा

अलवर जिले में बुधवार को रसोई में खाना बनाते समय दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। खैरथल में गैस रिसाव के कारण लगी आग में चार बच्चों की मां 90 प्रतिशत तक झुलस गई, वहीं अरावली विहार क्षेत्र में प्रेशर कुकर फटने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। दोनों का जिला सामान्य अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार जारी है।

  • बर्नर खुला रहने से भड़की आग, पति भी झुलसा

पहला हादसा खैरथल थाना क्षेत्र के खातीवाला मोहल्ले में हुआ। यहां जितेंद्र जाटव की पत्नी सरोज (25) बुधवार शाम रसोई में खाना बनाने गई थी। चूल्हे का बर्नर खुला रहने से कमरे में गैस फैली हुई थी। जैसे ही सरोज ने माचिस जलाई, भीषण आग भड़क उठी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पति जितेंद्र ने आग बुझाकर पत्नी को बचाने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ भी झुलस गए। डॉक्टरों के अनुसार सरोज 90 फीसदी झुलस चुकी है। हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया।

  • सब्जी बनाते समय तेज धमाके के साथ फटा कुकर

दूसरा हादसा अरावली विहार थाना क्षेत्र के रूपबास में सामने आया। यहां किराए के मकान में रहने वाली गोविंद प्रजापत की पत्नी पूनम (30) रात को कुकर में सब्जी बना रही थी। इसी दौरान प्रेशर कुकर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। कुकर से निकली खौलती सब्जी और तेज भाप की चपेट में आने से पूनम बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है