रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक

Aug 25, 2025 - 15:39
 0
रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक

रामगढ़ ,अलवर 

रामगढ़ कस्बे के अलवर दिल्ली मार्ग पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रामगढ ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत समिति प्रधान नसरू खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। 14 सितंबर को पूर्व विधायक स्वर्गीय जुबेर खान की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम की योजना बनाई गई।

ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा ने बताया की रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी चार नगर पालिका व पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और चारों नगर पालिकाओं में कांग्रेस के चेयरमैन बनाएगी।  साथ ही उन्होंने बताया की रामगढ़ के पूर्व विधायक विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले मेहरूम जुबेर खान की प्रथम पुण्यतिथि 14 सितंबर को रामगढ़ कस्बे के अलवर दिल्ली मार्ग पर गैस एजेंसी के पास मनाने का निर्णय लिया। 

जिला महासचिव जयसिंह जाटव ने कहा-कार्यकर्ताओं को मजबूत करने से पार्टी स्वतः मजबूत होगी। उन्होंने आगामी पंचायतीराज और नगर पालिका चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की। बैठक में भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल की आलोचना की गई। नेताओं ने कहा कि जनता सरकारी कामों के लिए भटक रही है। 

बैठक में शौकत खान, भुवनेश साहू, अनिल जैन, अनिल खंडेलवाल, महेंद्र कृष्णन, जयराम मीणा,इंसाफ खान बालोत, तरुण जैमन, धीरज जैमन ,रूपचन्द,सरदार इंद्रजीत सिंह ,हरजीत सिंह मुबारिकपुर, गुरविंदर सिंह ,रहमु खान पूर्व सरपंच आजाद खान सरपंच सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................