सार्वजनिक सहयोग एवं शिव गोरखनाथ सेवा समिति की अनूठी पहल: भर्तहरी पदयात्रियों व साधु-संतों की सेवा में उमड़े श्रद्धालु

Sep 19, 2026 - 17:37
 0
सार्वजनिक सहयोग एवं शिव गोरखनाथ सेवा समिति की अनूठी पहल: भर्तहरी पदयात्रियों व साधु-संतों की सेवा में उमड़े श्रद्धालु

राजगढ़, अलवर (अनिल गुप्ता)। अलवर-भर्तहरि सड़क मार्ग स्थित 'नटनी का बारा' में प्रसिद्ध बाबा भर्तहरी के मेले के पावन अवसर पर सार्वजनिक सहयोग एवं शिव गोरखनाथ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल सेवा शिविर आयोजित किया गया।

मेले के दौरान समिति द्वारा दूर-दराज से आ रहे हजारों पदयात्रियों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की गई। शिविर में भीषण गर्मी व थकान को दूर करने के लिए ठंडे जल, ठंडाई और शरबत की प्याऊ लगातार चलाई गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को फल भी वितरित किए गए।

भजन-कीर्तन से गूंजा प्रांगण: सेवा कार्यों के साथ-साथ शिविर स्थल पर भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बाबा भर्तहरी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति-रस में सराबोर दिखे। पूरे दिन चले इस भक्तिमय आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भजनों का आनंद लेते हुए धर्मलाभ कमाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................