मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में घायल राहगीर को देख रुका तहसीलदार का काफिला, अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Sep 20, 2026 - 18:46
 0
मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में घायल राहगीर को देख रुका तहसीलदार का काफिला, अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

तहसीलदार मनीष शर्मा ने पेश की मानवता की मिसाल: हादसे में गंभीर घायल राहगीर को अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

कस्बे के वसुंधरा ग्राउंड चौराहे पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक (निवासी बड़ौदा मेव) ने पैदल जा रहे स्थानीय निवासी गोवर्धन लाल गुप्ता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोवर्धन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर तड़पने लगे।

एंबुलेंस का इंतजार छोड़ अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया

हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग एंबुलेंस का इंतजार करने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार मनीष शर्मा ने भीड़ देखकर अपनी सरकारी गाड़ी रुकवाई। मौके की नजाकत और घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोवर्धन गुप्ता को अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (मालाखेड़ा रोड) पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने की संवेदनशीलता की सराहना

तहसीलदार मनीष शर्मा की इस त्वरित तत्परता और संवेदनशीलता के कारण घायल को समय पर चिकित्सकीय उपचार मिल सका। प्रशासनिक पद पर रहते हुए उनके इस नेक कार्य और मानवीय दृष्टिकोण की क्षेत्र के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने जमकर सराहना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................