संत दुर्बलनाथ जी महाराज की 165वीं जयंती: जन्मस्थली बिचगांवा में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

Sep 22, 2026 - 17:53
 0
संत दुर्बलनाथ जी महाराज की 165वीं जयंती: जन्मस्थली बिचगांवा में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

लक्ष्मणगढ़, (अलवर/कमलेश जैन)। खटीक समाज के कुलगुरु, राष्ट्रीय संत शिरोमणि दुर्बलनाथ जी महाराज की पावन जन्मस्थली ग्राम बिचगांवा में उनकी 165वीं जयंती मंगलवार को श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष व बच्चों ने भाग लिया।

  • शोभायात्रा व सांस्कृतिक आयोजन

समारोह के तहत आयोजित विशाल शोभायात्रा में संत दुर्बलनाथ जी के जीवन और उनके आदर्शों से जुड़ी विभिन्न सजीव झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के तहत रात्रि में भव्य सत्संग और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन भी निर्धारित किया गया, जिसमें गायक कलाकारों द्वारा संत दुर्बलनाथ जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

  • सत्य, समानता और शिक्षा की जगाई अलख

समारोह में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों ने संत दुर्बलनाथ जी के मानवता, सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेशों को याद किया। समाज बंधुओं ने बताया कि 19वीं सदी में बिचगांवा की धरा पर जन्मे संत दुर्बलनाथ जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाकर सत्य, समानता, शिक्षा और परोपकार की नई राह दिखाई।

  • बांदीकुई है मुख्य तपोभूमि व तीर्थ

समाज के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि संत दुर्बलनाथ जी का मुख्य और सुप्रसिद्ध मंदिर दौसा जिले के बांदीकुई कस्बे में स्थित है। वहां प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल लक्खी मेले व महोत्सव का आयोजन होता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हैं।

आयोजन में समाज के पवन नागर, रामेश्वर खींची, रतन सिंह गंगवाल, लहरी राम नागर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग, मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है