विकसित भारत जन सेवा अभियान: भरतपुर जिले की सभी पंचायत समितियों में 25 सितंबर तक लगेंगे 'सेवा सेतु' शिविर; एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत जिले की प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर ‘सेवा सेतु अभियान’ के विशेष शिविरों का आयोजन शुरू किया जा रहा है। ये शिविर आगामी 25 सितम्बर तक आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं व सुविधाओं से सीधे लाभान्वित करना है। शिविरों का समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक (अथवा कार्य समाप्ति तक) रहेगा। संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी (BDO) को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे।
शिविरों का पंचायत समिति वार विस्तृत कार्यक्रम:
23 सितम्बर:
- पंचायत समिति सेवर: उपखण्ड भरतपुर की ग्राम पंचायत जघीना, हथैनी, नौगाया एवं जाटौली रथभान।
- पंचायत समिति नदबई: ग्राम पंचायत न्यौठा, बरौलीरान, उटारदा, खेडीदेवीसिंह, झारकई, नाम एवं खांगरी।
- पंचायत समिति भुसावर: ग्राम पंचायत अलीपुर, वबेखर एवं नारौली।
- पंचायत समिति वैर: ग्राम पंचायत गांगरोली, आमौली, सिरस एवं रहीमगढ।
- पंचायत समिति सभागार बयाना: ग्राम पंचायत नहरौली, थानाडांग, शाहपुर, गाजीपुर, धाधरैन, कारवारी, समोगर एवं कपूरामलूका।
- पंचायत समिति रूपवास: ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर, नयागांव, मिल्सवां, मैरथा, खानुआं, बुराना एवं महलपुरकाछी।
- पंचायत समिति उच्चैन: ग्राम पंचायत कुरका एवं मुढैरा।
24 सितम्बर:
- पंचायत समिति सेवर: ग्राम पंचायत धौरमुई, बिलौठी, मौरोलीकलां, मंहगाया, पीपला, फुलवारा एवं गांवडी।
- पंचायत समिति नदबई: ग्राम पंचायत पहरसर, लुलहारा, करही, डहरा, गादौली, अरौदा, हन्तरा एवं परसवारा।
- पंचायत समिति भुसावर: ग्राम पंचायत पथैना, कमालपुरा, झारौटी एवं भैसीना।
- पंचायत समिति वैर: ग्राम पंचायत हलैना, पाली, मूडिया ललिता, खेरलीगूजर एवं बाई।
- पंचायत समिति सभागार बयाना: ग्राम पंचायत कलसाडा, कैर, खूंटखेडा, जसपुरामौरोली, खरैरी, बागरैन, खांनखेडा एवं महरावर।
- पंचायत समिति उच्चैन: ग्राम पंचायत खरैरा एवं फतेहपुर।
25 सितम्बर:
- पंचायत समिति सेवर: ग्राम पंचायत चिकसाना, ऊँदरा, खैमरा, रूंधइकरन, बझेरा, घुस्यारी, इकरन, सुनारी एवं नगला बरताई।
- पंचायत समिति नदबई: ग्राम पंचायत लखनपुर, मई, गोबरा, जहांगीरपुर, अटारी, बछामदी, गंगवाना एवं पींगोरा।
- पंचायत समिति भुसावर: ग्राम पंचायत छौंकरवाडा कलां, नैवाडा, सलेमपुर खुर्द एवं बाछरैन।
- पंचायत समिति वैर: ग्राम पंचायत गोविन्दपुरा, बझेराकलां एवं रमासपुर।
- पंचायत समिति सभागार बयाना: ग्राम पंचायत सिंघाडा, महलौनी एवं शेरगढ़।
- पंचायत समिति रूपवास: ग्राम पंचायत निभेरा, मडौली एवं दाहिनागांव।

