काॅलेज की बालिकाओं ने किया श्रमदान

Sep 29, 2025 - 12:44
 0
काॅलेज की बालिकाओं ने किया श्रमदान

हलैना (विष्णु मित्तल) पद्मनी देवी गर्ल्स कॉलेज की स्वयंसेविका तथा बालिकाओं ने एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित कर श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर शहर व काॅलेज परिसर प्लास्टिक मुक्त और विकसित भारत का संकल्प लिया। सथ ही खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार युग कार्यक्रम एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता मे अधिकाधिक  सहभागिता निभाई। पीडी गल्र्स काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.पवन धाकड ने शिविर का शुभारम्भ करते हुए कहा कि मानव जीवन को निरोगी कायम रखने तथा प्रदूषण से छुटकारा प्राप्ति के लिए सभी को स्वच्छता अभियान में जिम्मेदारी अदा करनी पडेगी और शहर,गांव सहित घर के आंगन को साफ रखना होगा साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कायम रखनी होगी। उन्होने कहा कि एनएसएस सभी को देश,समाज,परिवार की सेवा करना सिखाती है और आमजन को समाजसेवा के प्रति जागरूक करती है। सभी को स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर शहर व काॅलेज परिसर प्लास्टिक मुक्त और विकसित भारत का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर एनएसएस के प्रभारी रविकेश धाकड़ सतिवान धाकड़ ,रविंद्र सर, चेतन धाकड़, विनीता धाकड़ आदि उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................