श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले की तैयारियों को लेकर 24 सितंबर को होगी मेला समिति की बैठक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला-2026 के सफल व भव्य आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की पूर्व तैयारियों और रूपरेखा तय करने के लिए मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 24 सितम्बर, गुरुवार को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर कमर चौधरी करेंगे। बैठक में मेले के दौरान पशुपालकों, व्यापारियों एवं आमजन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, प्रदर्शनी दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। समिति के सभी नामित सदस्यों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

