पंचायती राज चुनाव 2026: पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को, चुनावी सरगर्मियां तेज;

Sep 22, 2026 - 18:04
 0
पंचायती राज चुनाव 2026: पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को, चुनावी सरगर्मियां तेज;

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव-2026 को लेकर जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। चुनावों की पूर्व तैयारियों के तहत जिले में विभिन्न पदों के आरक्षण और श्रेणीवार आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया 23 और 24 सितम्बर को संपन्न कराई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कमर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बुधवार, 23 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों का अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए वर्गवार आरक्षण तय होगा।

  • सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी उपखंड स्तर पर कल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण 24 सितम्बर को संबंधित उपखण्ड अधिकारी (SDM) मुख्यालयों पर किया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे विभागीय गाइडलाइन की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करते हुए तय समय पर पूरी पारदर्शिता के साथ एससी, एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के आरक्षित पदों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी करें। लॉटरी की तारीख तय होते ही संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें कलेक्ट्रेट व उपखंड मुख्यालयों पर टिक गई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है