महुवा नगरपालिका में भाजपा का पूर्ण दबदबा: उर्मिला मीणा निर्विरोध बनीं उपसभापति

Sep 22, 2026 - 22:16
 0
महुवा नगरपालिका में भाजपा का पूर्ण दबदबा: उर्मिला मीणा निर्विरोध बनीं उपसभापति

महुवा / दौसा (अवधेश अवस्थी)

​महुवा नगरपालिका में मंगलवार को उपाध्यक्ष (उपसभापति) पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी मीणा को निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरण में कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबू सैनी द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद निर्वाचन अधिकारी प्रेम राज मीणा ने उर्मिला मीणा के निर्विरोध निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की।

कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी से साफ हुई तस्वीर

उपसभापति पद के लिए प्रक्रिया के तहत नामांकन भरे गए थे, लेकिन अंतिम समय में कांग्रेस उम्मीदवार रामबाबू सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही चुनावी मैदान में केवल भाजपा की उर्मिला मीणा ही शेष रहीं, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।

भाजपा खेमे में जश्न का माहौल

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही नगरपालिका परिसर और भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़े बजाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

विधायक ने जताई विकास की उम्मीद

इस अवसर पर महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने नवनिर्वाचित उपसभापति उर्मिला मीणा, अध्यक्ष विनीत बंसल और महुवा की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन महुवा की जनता के अटूट विश्वास, भाजपा की मजबूत संगठन शक्ति एवं विकास के संकल्प की जीत है। विधायक ने विश्वास जताया कि अध्यक्ष विनीत बंसल और उपाध्यक्ष उर्मिला मीणा के नेतृत्व में महुवा नगरपालिका क्षेत्र के बुनियादी विकास और जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

​गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए 35 वार्डों के पालिका चुनाव में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इससे पूर्व विनीत बंसल भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और अब उपाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध कब्जा होने से नगरपालिका बोर्ड में भाजपा नेतृत्व बेहद मजबूत स्थिति में आ गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................