अंकित फोगाट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

Aug 9, 2025 - 15:49
 0
अंकित फोगाट को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव) जिले के सूरजगढ़ विधानसभा की बड़सरी का बास पंचायत के बांझडोली निवासी युवा कांग्रेस नेता अंकित फोगाट को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीती रात को युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मनीष चौधरी ने उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। जिसके बाद झुंझुनूं के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अंकित फोगाट, युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड के करीबी बताए जाते है। जो पहले युवा कांग्रेस में सूरजगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष भी रह चुके है। फोगाट ने अपनी नियुक्ति पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू तथा युवा कांग्रेस इंचार्ज कृष्ण अलावरू समेत तमाम कांग्रेस नेताओं का आभार जताया है। अंकित फोगाट ने बताया कि वे झुंझुनूं जिले में तो युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने का और अधिक प्रयास करेंगे ही। साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। उसे पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। आपको बता दें कि अंकित के अलावा झुंझुनूं के बलेश गुर्जर, आकाश नारनौलिया व मोहम्मद अकरम को भी प्रदेश सचिव तथा दिनेश ओलखा व विपिन नूनियां को भी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................