विधवा महिला के पीएम आवास पर कब्जे की नीयत से लगाया दूसरा ताला; जेवरात चोरी की आशंका, पीड़िता ने डीएसपी व विधायक से लगाई न्याय की गुहार

Sep 26, 2026 - 18:21
 0
विधवा महिला के पीएम आवास पर कब्जे की नीयत से लगाया दूसरा ताला; जेवरात चोरी की आशंका, पीड़िता ने डीएसपी व विधायक से लगाई न्याय की गुहार

जहाजपुर / मोहम्मद आज़ाद नेब।

उपखंड के खजूरी गांव में एक असहाय, विधवा एवं वृद्ध महिला के सूने मकान का ताला तोड़कर उस पर जबरन कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता मनफूल देवी पत्नी स्वर्गीय प्रभुलाल शर्मा ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रेवड़मल मौर्य को लिखित परिवाद सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

बेटी के घर गई थी वृद्धा, पीछे से तोड़ दिया ताला

परिवाद में पीड़ित महिला मनफूल देवी ने बताया कि वह अकेली रहती हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में निवास कर रही हैं, जिसका बिजली कनेक्शन भी उन्हीं के नाम पर है। कोई पुत्र न होने के कारण वह अक्सर अपनी पुत्री उमा देवी के पास रहती हैं। गत 26 सितंबर को जब वह अपनी बेटी व नातिन के साथ बेटी के घर गई थीं, तब पीछे से उनके मकान का ताला तोड़ दिया गया। वापस लौटने पर मकान पर दूसरा ताला लगा हुआ मिला।

दबंगों पर कब्जा करने व सामान पार करने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सुबह कृष्णगोपाल राव, संजय पारीक व उनके पिता कैलाश पारीक निवासी खजूरी अन्य लोगों के साथ आए थे। उन्होंने कब्जा करने की नीयत से मकान का ताला तोड़कर अपना ताला जड़ दिया। वृद्धा ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने मकान के अंदर घुसकर उनके सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान भी पार कर लिया है।

डीएसपी और विधायक से लगाई गुहार

अकेली और वृद्ध महिला होने का फायदा उठाकर मकान हड़पने के इस प्रयास से आहत पीड़िता ने डीएसपी रेवड़मल मौर्य से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित वृद्धा ने 'विधायक जन संवाद केंद्र' पहुंचकर विधायक गोपीचंद मीणा से मुलाकात की और अपने मकान को दबंगों से मुक्त करवाकर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................