अलवर: प्रेम शर्मा के काव्य संग्रह 'प्रेम गली अति सांकरी' पर विचार विमर्श 27 को, जुटेंगे जाने-माने साहित्यकार

Sep 26, 2026 - 18:52
 0
अलवर: प्रेम शर्मा के काव्य संग्रह 'प्रेम गली अति सांकरी' पर विचार विमर्श 27 को, जुटेंगे जाने-माने साहित्यकार

अलवर / कमलेश जैन 

 राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित अलवर के युवा रचनाकार प्रेम शर्मा के प्रथम कविता-संग्रह 'प्रेम गली अति साँकरी' की लोकप्रियता देशभर के पाठकों के बीच लगातार बढ़ रही है। इस चर्चित काव्य संग्रह पर एक विशेष परिचर्चा एवं विमर्श कार्यक्रम का आयोजन आगामी 27 सितंबर (रविवार) को शाम 4:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम निर्वाणवन फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी निर्वाण बोधिसत्व के पावन सानिध्य में मूक-बधिर विद्यालय के सामने (434, विजय नगर, नेशनल गर्ल्स कॉलेज के पास, अलवर) संपन्न होगा।

कार्यक्रम के संयोजक रामचरण 'राग' ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साहित्यिक परिचर्चा में क्षेत्र के कई मूर्धन्य साहित्यकार, समीक्षक और बुद्धिजीवी जुटेंगे। परिचर्चा में मुख्य रूप से रघुवर दयाल जैन, पुरुषोत्तम शर्मा, गोकुल राम शर्मा 'दिवाकर', रेणु मिश्रा, डॉ. वेद प्रकाश यादव, लोकेश तिवारी, डॉ. बीना गुप्ता, रघुनंदन अवस्थी, नरेंद्र शर्मा, देवांश जांगिड़ तथा यथार्थ शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर कृति पर अपने गहन समीक्षात्मक विचार व्यक्त करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................