संगीत ही ध्यान और थेरेपी है: इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी का यादगार कार्यक्रम

May 18, 2026 - 17:30
 0
संगीत ही ध्यान और थेरेपी है: इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी का यादगार कार्यक्रम

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी का गाता रहे मेरा दिल गीत संगीत कार्यक्रम में चिकित्सकों के साथ-साथ नवोदित कलाकारों ने म्यूजिक इस मैडिटेशन एंड थेरेपी को चरितार्थ करके दिखाया ।
लोहागल रोड स्थित रेस्टोरेंट में वरिष्ठ और नवोदित कलाकारों ने करण जौहर, राजेश रोशन, माधुरी दीक्षित , अरुणा ईरानी, और वहीदा रहमान  के जन्मदिन के अवसर पर रोमांटिक डुएट्स की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश बेदी स्पाइन इंजरी और फैसियल पाल्सी के बावजूद कार्यक्रम में उपस्थित थीं और सबका मनोबल बढ़ाया ।  
बेटी से किडनी ट्रांसप्लांट करवा कर लौटे डॉ सिंबू ने हेमंत कुमार के गीत बेकरार करके हमें यूं होना जाहिये सुना कर भाव विभोर कर दिया । जेएलएन मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ दीपा थदानी ने खोया खोया चांद पर तालियां बटोरी । डॉ लाल थदानी ने क्रॉनिक लिवर डिजीज के बावजूद शरद शर्मा डॉ रेनू बेदी के साथ ये बंधन तो प्यार का बंधन, एनके भार्गव के साथ दिल तो पागल है में लता की आवाज में और कुमकुम जैन के साथ दीदी तेरा देवर दीवाना में लोगों को खूब हंसाया ।
डॉ ज्योति चांदवानी ने माधुरी दीक्षित का गीत आजा नचले में आयोजकों के साथ-साथ अपने मां-बाप कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ प्रेम चांदवानी और ज्योति चांदवानी भी नाचने को मजबूर हुए ।  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज सिंह ने तुमसे मिलने की तमन्ना है पर प्लास्टिक सर्जन उनकी पत्नी डॉ मनीषा सिंह और उनका 4 वर्षीय पुत्र भी  नाचने लगे ।
फिल्मों में  सुलक्षणा पंडित  के साथ आठ गीत गाने वाले हामिद खान और खलील अहमद ने भी खुदा भी आसमान से और आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार सुन कर सबकी वाह वाही लूटी
संस्था की मातृशक्ति और वरिष्ठ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदे स्तुति के बाद विधिवत कार्यक्रम का शुरुआत हुआ ।  संस्था अध्यक्ष गोपेंद्र पाल सिंह राठौड़ और संस्थापक डॉ लाल थदानी ने प्रमुख चिकित्सक और नवोदित कलाकारों और अतिथियों का परिचय दिया।
रेखा जैन ने गीत संगीत के साथ-साथ सहज योग, मेडिटेशन और योग (ध्यान) से उन्हें शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक रूप से निरोगी होने के आसान टिप्स दिए ‌। वित सचिव एनके भार्गव ने  5 वर्षों में पहली बार संस्था का वार्षिक लाइव उत्सव का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष पर मुकेश कोहली सरिता और फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमित खान और खलील अहमद को  मोतियों की माला पहनाकर हरा भरा पौधा देकर सम्मानित किया और सभी सदस्यों से वृक्षारोपण करने का आह्वान किया ‌
समूह गान जब कोई बात बिगड़ जाए, यम्मा यम्मा यह खूबसूरत सम्मां और हंसते हंसते कट जाए रस्ते के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................