लायंस क्लब व निजी अस्पताल के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 175 रोगियों को मिला परामर्श
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)
लायन चीफ कमांडर खेम सिंह आर्य एवं शिविर सह संयोजक लायन अजय यादव ने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिव्या कट्टा ने अत्याधुनिक बैटरी चालित उपकरणों व टॉर्च से मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को आंखों की देखभाल, मोतियाबिंद एवं रोशनी संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए उचित चिकित्सीय परामर्श दिया।
इस सेवा कार्य के अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लोकेश रावत, सचिव भूपेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र जैन, वीरेन्द्र दाधीच, संजय राजस्थानी एवं सुरेश सैन सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

