जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी को कराया नगर भ्रमण: आलकी पालकी जय कन्हैया लाल की.

Sep 3, 2025 - 13:40
 0
जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी को कराया नगर भ्रमण: आलकी पालकी जय कन्हैया लाल की.

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में बुधवार को झल झूलनी एकादशी पर मंदिरों से ठाकुर जी को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण करवाया l सैकड़ो महिलाओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की l कस्बे की गोपीनाथ मंदिर, बिहारी जी मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर ,सत्यनारायण जी का मंदिर ,एवं माल्या वाले मंदिर से ठाकुर जी को पालकी में बैठाकर नगर भ्रमण करवाया गया l श्रद्धालु आलकी पालकी जय कन्हैया लाल की बोलते हुए कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए गटे वाले बालाजी मंदिर के पास तीजा वाले जोहडे पर पूजा अर्चना की l माल्या वाले मंदिर के पुजारी महावीर प्रसाद महंत ने बताया कि प्रतिवर्ष की बात की इस वर्ष भी हर्सोल्लास के साथ ठाकुर जी की पालकी निकाली गई l इस दौरान राहुल चेजारा, नित्यानंद दाधीच ,गोविंद सोनी, बाबूलाल सैनी ,सचिन कुमार, मधु सदन, सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................