डीग में भाजपा ने किया पार्टी के संपर्क और संकल्प अभियान का श्री गणेश

Jun 8, 2020 - 23:14
 0
डीग  में भाजपा ने किया पार्टी के संपर्क और संकल्प अभियान का श्री गणेश

डीग भरतपुर

 डीग -8 जून डीग  भाजपा शहर ओर ग्रामीण मंडल द्धारा सोमवार को अलग अलग पार्टी के बूथ संपर्क और संकल्प अभियान की शुरुआत सोशल डिस्टेंसिंग  की पालना करते हुए डीग कस्बे में बार्ड एक के बूथ संख्या 6 पर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में तथा गांव अऊ के बूथ नंबर 46-47  में जय श्रीराम सी सेकंडेरी स्कूल पर  बाल मुकुंद शर्मा पूर्व सरपंच की अध्यक्षता और लक्ष्मण शर्मा भाजपा डीग ग्रामीण मंडल के नेतृत्व में की गई!

इस अवसर पर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के पत्रक सम्मानित परिवारों के मुखियाओं को वितरित किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में शहर और ग्रामीण मंडल अध्यक्षो ने बताया और इन उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुँचाने और स्वेदेशी के माध्यम से आत्म निर्भर भारत बनाने के  प्रधानमंत्री जी के संकल्प को सिद्ध करने का संकल्प दिलाया गया! इस मौके पर ओम प्रकाश कौशिक हरपाल सोलंकी वूथ प्रभारी छैल बिहारी खंडेलवाल तुलाराम पहलवान, विष्णु जादौन, रामप्रसाद मास्टर, देवीराम, जयप्रकाश, विष्णु पहलवान, पुष्पेंद्र, ठकुरी जादौन, जयपाल, श्रीलाल, परसोत्तम, आदि    कार्यकर्ता मौजूद थे।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow